धोनी की कप्तानी में इन 3 खिलाड़ियो ने ख़ूब नाम कमाया, लेकिन विराट की कप्तानी में हो गए गायब !

दोस्तो एमएस धोनी के एक ऐसा नाम है। जिन्होंने क्रिकेट में रहते हुए, ना सिर्फ खुद को बल्कि दूसरे अन्य खिलाड़ियों को ऊंचाई तक पहुंचाने में काफी मदद की है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। जो अपने अकेले के दम पर मैच को जीतने की क्षमता रखते थे।

और एमएस धोनी के रहते इन खिलाड़ियों ने कई अहम मैचों में साथ ही वर्ल्ड कप जैसे टूरनेंट्स में भी टीम को जिताने का काम किया है। लेकिन जब भारतीय टीम के नए कप्तान विराट बने, तब से मानो इन खिलाड़ियों के जीवन में ग्रहण सा लग गया हो। ये खिलाड़ी विराट के कप्तान बनने के बाद से ही लगातार फ्लॉप साबित हुए।

हालाकि ये वही खिलाड़ी थे, को धोनी की कप्तानी के चलते काफी दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे। लेकिन विराट की कप्तानी के चलते लगातार इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गिरावट आने लगी। तो आज हम ऐसे ही कुछ 3 खिलाड़ियों ले बारे में आपको बताएंगे।
इस लिस्ट में हमारा पहला नाम युवराज सिंह का है। दोस्तों युवराज सिंह में भारतीय टीम को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।

वैसे तो युवराज ने सौरव गांगुली के कप्तानी के तले अपने कैरियर की शुरुवात की थी। जिसमे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद जब धोनी भारतीय टीम के नए कप्तान बने। तो युवराज ने टीम में रहकर मानो धमाल ही मचा दिया। युवराज में अपने खेल के दम पर भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में ना सिर्फ खेला बल्कि मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए।

और इस तरह से युवराज एक समय में टीम के सबसे बड़े मैच विनर के रूप सामने आए। मतलब मैच को जीतने की गारंटी माने जाने लगे। लेकिन धोनी की कप्तानी के बाद विराट की कप्तानी में युवी अपने उसी फॉर्म को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुए। और भारतीय टीम से बाहर होकर उन्हें क्रिकेट से दूरियां बनानी पड़ी।
इसी क्रम में हमारा दूसरा नाम सुरेश रैना का है।

दोस्तो धोनी की कप्तानी में बहुत से खिलाड़ियों में अपना करियर को संवारा है। और इनमे से एक सुरेश रैना भी थे। जिन्होंने धोनी की कप्तानी के चलते जमीन से आसमान तक का सफर तय किया। सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में काफी लंबा समय व्यतीत किया। और उन्होने धोनी की कप्तानी में लगभग 228 वनडे मैच खेले। जिसमे उन्होंने 35 की औसत से लगभग 6228 रनो को अपने नाम किया। लेकिन धोनी की कप्तानी में टीम में कमाल करने वाले सुरेश रैना को विराट की कप्तानी पच नहीं पाई। और इसी दौरान विराट की कप्तानी में 26 वनडे मैचों में उन्होंने मात्र 542 रन ही बनाए और फ्लॉप साबित हुए।


दोस्तो इस लिस्ट के हमारे तीसरे और आखरी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन है। बता दे, की फिलहाल आर अश्विन भारतीय टीम के सबसे कमाल के खिलाड़ियों में से एक है। हालाकि आर अश्विन इस समय में वनडे फॉर्मेट से टीम से बाहर चल रहे है। हालाकि अश्विन ने धोनी की कप्तानी में टीम काफी धमाल मचाया। अश्विन ने धोनी की कप्तानी में 78 वनडे मैचों में 105 और 42 टी20 मैचों में 49 विकेट हासिल किए है।

लेकिन जब कोहली ने टीम की बागडोर अपने हाथो में ली है। तब से अश्विन मात्र 20 वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आए, और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 विकेट हासिल किए। मतलब अश्विन भी धोनी की कप्तानी में ही ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी साबित हुए।