दोस्तों जैसा की आप जानते है,की विराट कोहली से जबरदस्ती उनकी वनडे कप्तानी छीन ली गई है। और जब विराट के साथ ऐसा हुआ है। तब से एक खिलाड़ी ऐसा है, जो सुर्खियों में छाया हुआ है। हालाकि इस बीच रोज विराट कोहली को लेकर अलग अलग खबरे सामने आती है। जिसे जानकर फैंस काफी हैरान है।
लेकिन इन खबरों के फैलने के बाद एक खबर ये भी आई है, की इन अफवाहों के बाद अब विराट खुद सामने आकर इन खबरों के बारे में सवालों के जवाब देगे। खबरों के मुताबिक बुधवार को विराट मीडिया के सामने आयेगे। और ये प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले होगी।
बता दे, की भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए 16 दिसंबर को रवाना होना है। लेकिन उसके पहले विराट खुद सामने आयेगे, और कई बड़े सवालों के जवाब मीडिया को देगे। विराट कोहली से पूरी दुनिया ये बात जानना चाहती है, की क्या वो वनडे कप्तान बने रहना चाहते थे।
हालाकि खबरे आई थी, जब विराट में टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, उस समय उन्होंने कहा था, की वह वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करना चाहते है। लेकिन इसके बाद ही अचानक चयनकर्ताओं ने उन्हे वनडे कप्तानी से बाहर कर दिया। ऐसे में अब हर कोई चाहता है, की विराट खुद सामने आकर इन सारे सवालों के जवाब दे।
विराट कोहली से दूसरा बड़ा सवाल ये होगा कि क्या वनडे कप्तानी से हटाने से पहले चयनकर्ताओं ने उनसे बात नहीं की, दरअसल ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम चुनने के बाद विराट की गैरमौजूदगी में एक और बैठक की जिसमें उन्हें हटाने का फैसला ले लिया गया। अब इस खबर पर विराट कोहली से जरूर जवाब मांगा जाएगा।
वही विराट से तीसरा बड़ा सवाल ये होगा, की उनका रोहित शर्मा से किसी प्रकार का विवाद है। दरअसल विराट के वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद ही रोहित शर्मा चोटिल हो गए। और इसी वजह से वह टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए। इसलिए इस बारे विराट से सवाल पूछना तो बनता है। और आगे विराट से चौथा और सबसे बड़ा सवाल ये पूछा जाएगा, की क्या वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे या नही।
क्योंकि खबरों के मुताबिक ऐसा माना का रहा है, की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद विराट ने बीसीसीआई से वनडे सीरीज के चलते छुट्टी मांगी है। हालाकि अभी इस खबर की कोई पुष्टि नही हुई है। लेकिन तमाम मीडिया जगत में इस खबर का चलन हो गया है। और अब आने वाले बुधवार को इन सारे सवालों के जवाब विराट खुद मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर देगे।
दोस्तो अब हमे बेसब्री से इंतजार है, की विराट जल्द से जल्द आकर इन सारे सवालों के जवाब दे, क्योंकि ये सारे जवाब जानने के लिए न सिर्फ विराट के फैंस बल्कि पूरी दुनिया बेताब है।