दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है, की आने वाले कुछ ही दिनो में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे में जाना है। जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच सीरीज खेलनी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली करेगे।
वहीं वनडे मैच की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए दिखेंगे। लेकिन दोस्तो आपको बता दे, की दक्षिण अफ्रीका का ये दौरा भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए आखरी दौरा साबित सकता है। अगर इन खिलाड़ियों ने इस खेल में दमदार प्रदर्शन नही किया, तो हमेशा के लिए भारतीय टीम से इन खिलाड़ियों का नाम हटाया जा सकता है। अब हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे बताएंगे, जिनके लिए ये दौरा आखरी साबित हों सकता है।
दोस्तो इस लिस्ट का पहला नाम चेतेश्वर पुजारा है। जो की भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते है। लेकिन पिछले कुछ समय से ये खिलाड़ी काफी सुस्त नजर आ रहे है। हालाकि ऐसा नही कह सकते, की चेतेश्वर अपने फॉर्म में नही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन से लेकर इंग्लैंड तक के लीड्स और ओवल टेस्ट में मजेदार पारियां खेली है। इस दौरान उन्होंने एक छोर थाम लिया था।
और विरोधी टीम को पूरी तरह से नाकाम कर दिया था। लेकिन इस दौरान मुश्किल ये है, की इस समय उनके बल्ले से लंबे शॉट्स और रन नही निकल पा रहे। पुजारा में आखरी बार टेस्ट शतक जनवरी साल 2019 में लगाया था। मतलब तकरीबन 3 साल पहले उन्होंने लंबी पारी खेली थी। और नंबर 3 में बल्लेबाजी के हिसाब से उनका ये तथ्य काफी हैरान करने वाला है। और साथ ही टीम मैनेजमेंट की चिंता को भी बढ़ा रहा है। लेकिन अगर इस दौरे में भी पुजारा कमाल नही दिखा पाए, तो उनका टीम से बाहर होना लगभग पक्का हो जाएगा।
दोस्तो इसी लिस्ट में हमारा दूसरा नाम अर्जिक्य रहाणे का है। दोस्तो आपने बॉलीवुड का एक गाना सुना है। जो हाल दिल का इधर हो रहा है, वो हाल दिल का उधर हो रहा है। ये गाना और इसकी लाइन अर्जिक्या रहाणे की स्थिति को देखते हुए, बिल्कुल उनके ऊपर ही जचती है। क्योंकि इस समय रहाणे और पुजारा का हाल एक जैसा ही है। अर्जिकया ने आखरी बार साल 2020 दिसंबर में शतक लगाया था। इसके बाद से लगातार अर्जिक्य नाकाम साबित जो रहे है। और हाल ही में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी अर्जिक्य फ्लॉप साबित हुए।
और इस के चलते अर्जिक्य से दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए उपकप्तानी छीन के रोहित शर्मा को दे दी। और अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अर्जिक्य खेल में कमाल नही कर पाए। तो हो सकता है, की भारतीय टीम की तरफ से ये खेल अर्जिक्य के लिए आखरी खेल बन जाए।
इस लिस्ट का अगला नाम रिद्धिमान साहा का आता है। दोस्तो वैसे तो रिषभ पंत फिलहाल भारतीय टीम के नंबर 1 विकेटकीपर है। लेकिन उन्हें रिद्धमान साहा की जगह पर रखा गया है। लेकिन अब उनकी उम्र बढ़ रही है। और उनकी बढ़ती उम्र भारतीय टीम को आगे बढ़ने से रोक सकती है। वे अब 37 साल के हो चुके है। इसके चलते अब ये साफ हो गया है, की अब वो भारतीय टीम में ज्यादा दिन तक नहीं खेल पाएंगे। भारत टीम में रिषभ के अलावा श्रीकर भरत भी एक विकल्प के तौर पर ही मौजूद है। बता दे, की दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए ईशान किशन और उपेंद्र यादव ने भी अपनी दावेदारी पेश की
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए, अब अगला नाम शिखर धवन का है। बता दे, की शिखर धवन बाएं हाथ के तेज बल्लेबाज है। जिन्होंने अपने बल्लेबाजी से भारत के लिए कई महत्वपूर्ण मैच खेले है। लेकिन फिलहाल अपने फॉर्म को वजह से शिखर धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। शिखर अब सिर्फ वनडे मैच में खेलने के दावेदारी ही शामिल हो सकते है। क्योंकि शिखर विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 4 पारियों में फ्लॉप साबित हुए। और अब रितुराज गायकवाड और वेंकटेश अय्यर जैसे बल्लेबाज खिलाड़ियों ने शिखर धवन के आगे के सफर में मुश्किलें पैदा कर दी है।
इस लिस्ट का हमारा अगला नाम भुवनेश्वर कुमार है। यह दाएं हाथ का गेंदबाज काफी समय से टेस्ट टीम से बाहर है। वैसे तो दक्षिण अफ्रीका के हालात में भुवी की गेंदबाजी कारगर रहती है। लेकिन उनका चयन टेस्ट टीम में नहीं हुआ है। वनडे में भी उनकी जगह खतरे में ही है। अव्वल तो वनडे सीरीज के लिए उनका चयन होना ही मुश्किल लग रहा है। अगर हो भी जाता है तब भी प्लेइंग इलेवन में खेलना उससे भी मुश्किल है। इस तरह के हालात में भुवी को काफी मेहनत करने की जरूरत होगी।
और दोस्तो इसी क्रम में हमारा आखरी नाम इशांत शर्मा का है। दोस्तो इशांत शर्मा काफी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। लेकिन हाल में अपने खराब फॉर्म को वजह से दक्षिण अफ्रीका का ये दौरा इनके लिए आखरी दौरा बन सकता है। साल 2021 के पूरे साल में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए, वे भारत के लिए एक भी विकेट हासिल नही कर पाए। जिसके चलते अब उनके ऊपर संकट के बादल मंडराने लगे है। और साथ ही उनकी फिटनेस भी भारत के लिए काफी चिंता का विषय है। लेकिन भारत के पास मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के दो विकल्प बाकी है। जो आगे चलकर इशांत की जगह ले सकते है।
खैर दोस्तों हमे देखने ये है, की दक्षिण अफ्रीका के दौरे में इनमे से कौन सा खिलाड़ी अपने पुराने धमाकेदार फॉर्म में वापसी करता है। और कौन सा खिलाड़ी इस दौरे के बाद भारतीय टीम से बाहर जाने वाला प्रदर्शन करता है, ये सब बाते हमे दक्षिण अफ्रीका के दूर में ही देखन को मिलेगी।