अमृता सिंह से सगाई होने के बाद रवि शास्त्री ने तोड़ दिया था वो रिश्ता, जानिए इसके पीछे का कारण

भारतीय क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी रवि शास्त्री किसी जान पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने कैरियर में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए बहुत से ट्राफी जिताई है।

इसके बाद एक कोच के रूप में भी टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया है। ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी रवि शास्त्री की कॉमेंट्री करने के अंदाज़ को भी लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से रवि शास्त्री के लव अफेयर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।


दरअसल बात उस समय की है जब मशहूर अदाकारा अमृता सिंह का नाम रवि शास्त्री के साथ जोड़ा जाने लगा था। उस दौरान रवि शास्त्री चमकते हुए सितारे के रूप में क्रिकेट जगत में उभर रहे थे। टीम इंडिया के पोस्टर बॉय की पर्सनालिटी पर बॉलीवुड अदाकारा अमृता सिंह फिदा हो गई थी। दोनों के अफेयर की खबर मीडिया में खूब चर्चा का विषय रही।

ऐसी खबर भी सामने आई कि अमृता सिंह स्टेडियम में चीयर करने के लिए भी पहुंच जाया करती थी। एक मैगजीन के कवर पेज पर जब इन दोनों की एक साथ तस्वीर नजर आई तब इनके रिश्ते की खबर आम हो गई। धीरे-धीरे इन दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी जिसके बाद पूरी दुनिया को इनके अफेयर्स के बारे में पता चला गया। कुछ समय के बाद उन दोनों ने सगाई कर ली थी।


एक इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने खुलासा करते हुए कहा कि वह किसी और से शादी नहीं करना चाहते हैं। बल्कि उन्हें एक ऐसी लड़की की तलाश थी जो सिर्फ परिवार को हमेशा साथ लेकर चले न की अपना करियर

इसके बिलकुल विपरीत अमृता सिंह का मानना था कि वो सिर्क अपना करियर को फोकस कर सकती है, जिसके कारण वो अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकती है। अमृता सिंह ने अपनी शादी के बजाय अपने कैरियर को प्राथमिकता के रूप में चुना।

फिर 1990 में रवि शास्त्री ने ऋतु के साथ शादी कर ली। जिसके 1 साल बाद ही अमृता सिंह ने भी एक्टर सैफ अली खान से शादी रचा ली थी। जबकि सैफ अली खान उम्र में अमृता सिंह से 10 साल छोटे थे। अमृता और शेष के एक बेटा और एक बेटी है इसके बावजूद दोनों अब तलाक ले चुके है।