विराट-रोहित की लड़ाई की खबरों के बीच, अनुराग ठाकुर ने इशारों-इशारों में कोहली को दी चेतवानी !

दोस्तों इस समय भारतीय टीम के दो होनहार खिलाड़ियों के बीच कहा सुनी की खबरों को लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ हुआ, और ये दोनो खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ही है।

और जब से वनडे कप्तानी से विराट को हटाया गया है, तब से इन दोनो के बीच विवादो को लेकर और भी ज्यादा खबरे सामने आने लगी है। पिछले दो दिनों से रोहित और विराट के बीच के विवादो की खबरे और भी तेज़ी से आगे बढ़ी है। जिसको लेकर अब बयानबाजी की जा रही है।

बता दे, की दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए जिस समय भारतीय टीम का चयन किया जा रहा था, उसी के बाद से दोनो खिलाड़ियों के बीच विवादो की खबरों में आग पकड़ ली। और अब ये मामला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। एक के बाद एक ऐसे संकेत देखने को मिल रहे है, जो ये बयां कर रहे है, की रोहित और विराट के बीच कुछ न कुछ परेशानी तो है।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे के पहले अचानक से रोहित का चोटिल होने टेस्ट सीरीज से बाहर होना, और वही वनडे सीरीज के पहले विराट द्वारा बड़े अधिकारियों से छुट्टी मांगना इन सब से तो ऐसा प्रतीत होता है, की दोनो खिलाड़ी एक दूसरे की कप्तानी में खेलना नही चाहते है।

भारतीए टीम के वनडे के नए कप्तान रोहित शर्मा और सीमित ओवर वाले कप्तान विराट कोहली के बीच विवादो के चलते अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बड़े बयान सामने आ रहे हैं। और अनुराग ठाकुर ने तो बहुत हीं हैरानी वाली बात कहते नजर आए।

हालाकि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रत्यक्ष तो नहीं लेकिन उन्होंने इशारों इशारों में विराट और रोहित शर्मा के बीच विवादो को लेकर एक बड़ा बयान सामने पेश किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा की खेल से बड़ा कोई नहीं है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है।

यही सही होगा कि वही इस पर जानकारी दें। और जब से विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाया गया है, तब से ये मामला काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा हैं। और वही क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के तरफ से भी इस बारे में लगातार कई प्रकार के बयान सुनने को मिल रहे है। जिसे भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अच्छा नहीं बताया जा रहा।

लेकिन अब इन सब मामले के पीछे की असली सच्चाई क्या है। ये तो हमे विराट और रोहित के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा।