विराट को लेकर इतना बड़ा झूठ बोला सौरव गांगुली ने, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठा राज़ से पर्दा !

दोस्तों जब से विराट से वनडे कप्तानी छीने जाने की खबरे सामने आई है, तब से विराट के फैंस इन खबरों से काफी परेशान थे। और विराट कोंलेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहें सुनने मिल रही थी। लेकिन विराट के फैंस खुद विराट से इन सभी मामलों के बारे में जानना चाहते थे।

और इसी दौरान दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर अपने फैंस को उनके सारे सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस बीच विराट में सभी के सामने एक ऐसी बात का खुलासा भी किया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल दोस्तो कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, की उन्होंने खुद व्यक्तिगत रूप से विराट से टी20 कप्तानी न छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन विराट नही माने।

और अब विराट ने खुद सामने आकर सौरव गांगुली द्वारा कही गई इस बात को झूठा साबित किया। विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, की मुझे टी20 कप्तानी ना छोड़ने के लिए किसी के द्वारा कुछ नही कहा गया।

और विराट की इस बात को सुनकर इतना तो साफ हो ही गया है। की विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच बहुत बड़ा कम्युनिकेशन फासला है। क्योंकि अगर ऐसा कुछ नहीं होता, तो विराट खुद सामने आकर ये बयान नही देते। और अब विराट के इस बयान के बाद एक और विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है।

और अब फैंस को रोहित और विराट के बीच की तकरार नहीं बल्कि विराट और सौरव गांगुली के बीच की कहा सुनी होती नजर आ रही है। खैर दोस्तो आज देखते है, की विराट के द्वारा दिए गए इन बयानों के बाद आगे किस प्रकार की बहस सामने आती है।