दोस्तों जैसा की आप जानते है, की कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी20 की कप्तानी सोपी जा चुकी है। और अब हाल ही में उन्हे वनडे टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया है। और इतना ही नहीं बल्कि रोहित को टेस्ट टीम का भी उपकप्तान बनाया गया है।
रोहित शर्मा के लिए एक साथ इतनी उपलब्धियां हासिल करना काफी खुशी की बात होगी। और अब इसी के साथ भारत के इस ओपनिंग बल्लेबाज को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ी बात भी सबके सामने रख दी है। उन्होंने रोहित शर्मा को एक शानदार कप्तान करार दिया, और बताया, की रोहित भारतीय टीम के लिए आगे कप्तानी करते हुए बहुत सी सफलता प्राप्त करेगे।
बता दे, की बतौर कप्तान रोहित ने आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल करवाया है। और वैसा ही प्रदर्शन वे भारतीय टीम के लिए भी करना चाहते है। सौरव गांगुली ने बताया, की रोहित शर्मा को कप्तानी के चलते भारतीय टीम काफी आगे तक जाएगी। और बहुत सी सफलताएं हासिल करेगी।
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा, की सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के लिए काफी हद तक अपना समर्थन दिया। इसके पहले उन्होंने एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी, और कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं थे। उसके बावजूद भारत एशिया कप जीती भी थी। रोहित शर्मा को बड़े टूर्नामेंट्स में सफलता मिलती ही है।
और फिलहाल भारतीय टीम काफी शानदार लय में चल रही है। और रोहित शर्मा की कप्तानी के चलते भारतीय टीम आगे भी धमाल मचाएंगी। वहीं विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कप्तानी में बदलाव पर सौरव गांगुली की हालिया टिप्पणियों पर आश्चर्य व्यक्त किया। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से टी20 कप्तान के रूप में पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था।
ऐसे में सेलेक्टर्स को उन्हें तभी साफ तौर पर कह देना चाहिए था कि कोहली व्हाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी से ही इस्तीफा दे दें, या फिर उन्हें किसी भी फॉर्मेट से हटाना ही नहीं था। दोस्तो अगर गौर से देखे, तो भारतीय टीम में अभी भी एक बात की काफी मुश्किले नजर आ रही है। रोहित शर्मा का लंबे समय तक वनडे और टी20 का कप्तान बने रहना काफी मुश्किल है।
क्योंकि अब उनकी उम्र लगभग 34 साल हो चुकी है। और इस उम्र में अक्सर खिलाड़ी सन्यास लेने के बारे में सोचने लगते है। ऐसे में एक बात तो साफ है, की बीसीसीआई और सेलेक्टर्स में रोहित शर्मा को आने वाले 2023 वर्ल्ड कप के बारे में सोचकर ही कप्तानी सोपी होगी। और ऐसा हो सकता है, की इस वर्ल्ड कप के बाद रोहित अपने सन्यास की घोषणा कर दे।
दोस्तो हमे देखना ये है, की रोहित अपनी कप्तानी के चलते सभी की उम्मीदों पर किस तरह से खरे उतरते है। क्योंकि अगर उन्हे वनडे और टी20 की कप्तानी सौंपी गई है, तो बीसीसीआई, सेलेक्टर्स और पूरे देश को उनसे काफी उम्मीद नजर आ रही होगी। खैर रोहित अपने तरफ से क्या कोशिश करते है। ये तो हमे रोहित के प्रदर्शन देखकर ही पता चलेगा।