विराट की कप्तानी जाने पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, कहा- ‘अब बदलेंगे कोहली के तेवर, बहुत उछलता..’

दोस्तों जैसा की आप इस बात से वाकिफ ही होगे, की इस समय क्रिकेट टीमों से अगर सबसे ज्यादा बदलाव किसी टीम में हो रहा है। तो वह भारतीय टीम ही है। जहां बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर वनडे की कप्तानी विराट से छीन कर रोहित शर्मा को नया कप्तान भी घोषित कर दिया है।

और वहीं इसके कुछ ही दिन पहले खेले गए, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट ने ये एलान किया था, की कप्तान के रूप में ये उनका आखरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वह टी20 फॉर्मेट की कप्तान से दूर हो जायेगे।

वही सौरव गांगुली ने इस मामले के बारे में खुलकर जानकारी दी। और बताया, की मैने खुद विराट कोहली को बहुत मनाया था, की वह टी20 की कप्तानी ना छोड़े, लेकिन वह नही माने। और वर्कलॉड के चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ने का पूरा मन बना लिया था।

और अब हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इस मामले में अपनी राय पेश की है। और विराट के लिए कुछ बड़ी बात कही है। विराट को लेकर गौतम गंभीर ने बताया, की विराट कोहली की कप्तानी जाने के बाद अब उनके ऊपर से कामों का बोझ हट चुका है।

और अब आगे चलकर और भी ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आ सकते है। हालाकि अभी विराट का फॉर्म कई सवालों से घिरा है। क्योंकि उन्होंने अपना आखरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

और इसलिए विराट के फैंस को अब विराट के अगले शतक का इंतजार है। इसी बीच गौतम गंभीर ने विराट के पक्ष में कहा, की जैसा की आप जानते है, की लाल गेंद वाली क्रिकेट में अब रोहित शर्मा अपनी कप्तानी करेगे।

ठीक वैसे ही विराट का भी है। इससे विराट अब और ज्यादा मुक्त हो गए है। गौतम ने आगे कहा, की कप्तानी के भार तले दबे वह अभी तक कुछ खास कमाल नही कर पा रहे थे। लेकिन अब उन्हे इतनी मुक्ति मिलने से सफेद गेंद वाले क्रिकेट में हमे इनकी अक्रमाकता आगे देखने को मिल सकती है।

और आगे जाकर और अधिक करने की उनकी क्षमता खत्म नहीं होगी। उनके पास एकदिवसीय कप्तानी ना होने के बावजूद भी उनके प्रदर्शन में अब कोई कमी नजर नहीं आएगी।

आगे गौतम गंभीर ने कहा, की मुझे विश्वास है, की विराट अब आगे चलकर भारत को उनके ऊपर गर्व करने का मौका वे जरूर देगे। सफेद गेंद का क्रिकेट हो या लाल गेंद का वह सभी में रन बनाने का कार्य अच्छे से करेगे।

विराट कोहली की कप्तानी में अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। जहां उसे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को अंजाम देना है। अगर देखा जाए, तो विराट की कप्तानी में भारत को विदेशी के हर दौरे में लगभग सफलता ही हासिल हुई है। और इसी के साथ अब वह साउथ अफ्रीका के साथ खेलकर भी भारत के लिए पहली टेस्ट ट्रॉफी जीतने की भरपूर कोशिश करेगे।