दोस्तो आप तो जानते ही है, की जल्द ही हमे आईपीएल देखने को मिलेगा, जिसके लिए टीमें और बीसीसीआई अभी से तैयारी करने लगे है। आईपीएल के लिए टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों को रिटेन भी कर लिया है। सभी टीमों ने आने वाले मेगा ऑक्शन के हिसाब से ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
लेकिन कुछ टीमों ने काफी हैरान कर देने वाले नाम टीम में शामिल किए, तो वही टीम के मुख्य खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। आईपीएल के पिछले सीजन में जिस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया इसे भी टीम ने बाहर कर दिया।
और इसके चलते अब कई खिलाड़ी अपनी टीम के साथ बिताए हुए पलों को याद करके सोशल मीडिया पर उन यादों को अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे है। और इस कड़ी में ईशान किशन भी है, जिन्हे मुंबई इंडियंस द्वारा रीलीज कर दिया गया है। और इसके चलते अब ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर काफी भावुक संदेश लिखा है।
ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को कुछ इस अंदाज में अलविदा कहा, ईशान में मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ने के बाद ना सिर्फ एक भावुक संदेश बल्कि एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमे एक भावुक संदेश भी है। छोटे से इस वीडियो में ईशान के मुंबई इंडियंस के साथ बिताए हुए पलों की फोटो है।
और उन दिनों को ईशान इन फोटोज के जरिए याद कर रहे है। इस वीडियो में एक ऐसी तस्वीर भी है, जिसमे ईशान किशन आईपीएल ट्रॉफी हाथ में लेकर उसे चूमते नजर आ रहे है। जिसमे उनके द्वारा मुंबई कैंप में बिताई हर पल की याद उनके साथ है।
वही ईशान किशन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, की यह एक ऐसा सफर रहा है, जिसने प्रोफेशनली और व्यक्तिगत रूप से मेरी जिंदगी बदल दी है। मैंने यहाँ दोस्त बनायें, मैं एक खिलाड़ी और व्यक्ति के रूप में विकसित हुआ हूं और मैं इस बेहतरीन अनुभव के लिए हमेशा आभारी हूं।
मुंबई इंडियंस में सभी का प्यार, सपोर्ट और यादों के लिए धन्यवाद और साथ अद्भुत प्रशंसकों के लिए, हर चीज के लिए धन्यवाद। वही अगर हम मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की बात करे, तो टीम ने इस बार कप्तान रोहित शर्मा, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को शामिल किया है।
और अपने बाकी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में उतार दिया है। वैसे मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी काफी बेहतरीन थे, इसलिए हो सकता है, की मुंबई इंडियंस अपने पुराने खिलाड़ियों को वापिस अपने साथ शामिल करले। बता दे, की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।
रोहित की कप्तानी वाली इस टीम ने सबसे पहले साल 2013 में आईपीएल खिताब जीता था। और फिर उसके बाद 2015, 2017, 2019 और फिर पिछले साल 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम करने कामयाब हो चुकी है।