दोस्तों जैसा की आप जानते है, की आईपीएल में रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। और अब खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन का इंतजार है, क्योंकि मेगा ऑक्शन के जरिए ही टीमें खिलाड़ियों को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल करेगी।
और बहुत सी टीमें उन्ही खिलाड़ियों पर दाव लगाएगी जो पहले भी उनकी टीमों के साथ खेलते आ रहे है। क्योंकि टीमें भी चाहती है, की वह दुबारा अपना कोर ग्रुप टीम के शामिल करे। इनमे से एक टीम मुंबई इंडियंस की है, जिन्होंने इस साल अपने बहुत से बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया हैं।
और अब मुंबई इंडियंस टीम कोशिश करेगी, की दुबारा अपने उन्ही खिलाड़ियों को टीम में शामिल करे। और अब इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन दो खिलाड़ियों के बारे में जिन्हे टीम दुबारा अपने साथ शामिल करना चाहेगी। दोस्तो ऐसे में हमारा पहला नाम ईशान किशन का है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन पहले भी खेल चुके हैं। और ईशान किशन मुंबई इंडियंस के काफी शानदार और भरोसेमंद खिलाड़ी भी खिलाड़ी है।
बता दे, की मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने अक्सर अपने प्रदर्शन से लोगो को काफी प्रभावित किया है। और इतना ही नहीं, बल्कि ईशान किशन साल 2020 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। हालाकि आईपीएल 2021 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
लेकिन इस दौरान ईशान किशन ने भारतीय टीम में जगह बनाई, और टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन के जरिए उनकी शान में काफी बढ़ोतरी आई है। और इसके साथ ही ईशान किशन जिस तरीके से बल्लेबाजी कर रहे है। मुंबई इंडियंस टीम उन्हे जरूर अपने साथ शामिल करना चाहेगी।
क्योंकि अब मुंबई इंडियंस की टीम ये भी देखना चाहेगी, की कौन सा युवा खिलाड़ी उनकी टीम को आगे तक ले जा पाएगा। और उनमें से एक ईशान किशन भी है। दोस्तो इस लिस्ट का हमारा दूसरा और आखरी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट हैं। दोस्तो ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके है। और इनकी बाएं हाथ की गेंदबाजी देखने लायक होती है।
हालाकि ट्रेंट बोल्ट को इस बार मुंबई इंडियंस टीम द्वारा रिटेन नही किया गया। क्योंकि टीम की तरफ से मात्र 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन करना था। और ऐसे में मुंबई टीम ने रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्य कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया। और इनके चलते उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को रिटेन नही किया।
लेकिन ट्रेंट बोल्ट जिस तरह की गेंदबाजी करते है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम उन्हे जरूर अपने साथ शामिल करना चाहेगी। क्योंकि जिस तरह से बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी मुंबई इंडियंस की तरफ से प्रदर्शन कर चुके है। वैसे में टीम के मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी यही चाहेगे, के ट्रेंट बोल्ट को किसी भी कीमत में टीम में शामिल किया जाए।