दोस्तों जैसा की आप जानते है, की इस समय क्रिकेट जगत को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। एक के बाद एक मुसीबत टीमों के ऊपर आती जा रही है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व अपनी खिलाड़ी माइकल स्लेटर के ऊपर अब एक मुसीबत आन पड़ी है। दोस्तो आप तो जानते ही है। की ऑस्ट्रेलिया टीम पिछले कुछ दिनो से विवादो में घिरी हुई है।
जहां पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन को अश्लील मैसेज के चलते अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। और फिर कुछ समय के लिए क्रिकेट को छोड़ना पड़ा था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर माइकल स्लेटर भी विवादों में घिर चुके हैं। स्लेटर के ऊपर आरोप है, की वे अपनी पूर्व पार्टनर का पीछा करते हुए पाए गए है। जिसके चलते उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल स्लेटर कुछ ही महीने पहले अपनी पूर्व पार्टनर के साथ घरेलू हिंसाओ के चलते बुरी तरह से विवादो में फसे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हे उनकी पूर्व पार्टनर से मिलने या ऐसा कुछ भी करने के लिए मना किया था, लेकिन स्लेटर नहीं माने।
और न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। बता दे, की माइकल स्लेटर 51 साल के हो चुके है। और पुलिस ने इनके ऊपर AVO की शर्तो और जमानत की शर्तो को ना मानने का आरोप लगाया है।
और मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्लेटर की बुधवार 15 दिसंबर को सुबह लगभग 7.45 बजे गिरफ्तार किया गया। और पुलिस ने उन्हे सिडनी में अपनी पूर्व पार्टनर का पीछा करने और लगातार उन्हे फोन और मैसेज करने के आरोप में पुलिस में ऐसा किया। और उस समय उनके वकीलों में ये बोला था, की स्लेटर मनोविज्ञानिक की मदद लेगे, और इस बात को सुनकर उन्हें जमानत दे दी गई थी।
और हाल ही की खबरों के अनुसार स्लेटर को अब सिडनी के मैनली लॉ कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे, की स्लेटर काफी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थेI
और टीम के अंदर रहकर उन्होंने मुख्य रूप से ओपनर की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगभग 74 टेस्ट मैच खेले है। जिसके दौरान उन्होंने 14 शतक और 21 अर्धशतक अपने नाम किए। और साथ 5312 रन भी बनाए।
वही अगर उनके वनडे मैच की बात करे, तो इन्होंने 42 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भी किया है। जिसमे इन्होंने 9 अर्धशतक की मदद से 987 रनो को हासिल किया।
और फिर साल 2003 में स्लेटर ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया उसके बाद से स्लेटर क्रिकेट में कमेंटेटर और ब्रांडकास्टर के रूप में दुनिया में अलग अलग जगहों पर कमेंट्री करते भी नजर आए। और इसी साल के आईपीएल कमेंट्री टीम में भी स्लेटर शामिल थे। हालाकि जब से ये विवादो से घिरे तब से कमेंट्री से दूर हो चुके है।