दोस्तों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और जबरदस्त खिलाड़ी एमएस धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन अभी भी उनकी लोकप्रियता और फैंस में कोई कमी नही है। धोनी आज भी बहुत से उभरते और युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल का काम करते है। और धोनी द्वारा बनाए गए, बहुत से रिकॉर्ड्स आज भी कायम है।
धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान भारत देश को न जाने कितनी बार जश्न मनाने के मौके दिए। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनो ट्रॉफी अपने नाम की। मतलब वनडे वर्ल्ड कप 2011, टी20 वर्ल्ड कप 2007, और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में। धोनी अपनी फिटनेस के चलते एक दम स्ट्राइक डाइट फॉलो करते है।
और धोनी कमाई के मामले में बहुत से खिलाड़ियों को आज भी पीछे छोड़ते है। बता दे, की धोनी भी दूसरो की तरह छोटे शहर के ही है। लेकिन उनके सपने काफी बड़े थे। उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। फिर कप्तान बने। और भारत को वनडे और टी20 वर्ल्ड कप खिताब भी अपनी कप्तानी के दौरान ही जिताए थे।
आज धोनी के पास बहुत सी गाडियां है। फार्म हाउस है। इतना ही नहीं, बल्कि इन सब के होने के बावजूद आज धोनी बहुत बड़ी संपत्ति के मालिक है। सीए नॉलेज की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी की नेट वर्थ लगभग 846 करोड़ रुपए हैं। और इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। की वह आज भी पैसे और कमाई के मामले में सबसे काफी आगे है। अपने फैंस के बीच धोनी माही नाम से काफी मशहूर है। और इनके ऊपर एक फिल्म भी बनी है।
जो इनकी जीवन की सच्चाई पर आधारित है। इस फिल्म में धोनी के किरदार को सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। जिनका पिछले साल स्वर्गवास हो गया। धोनी की बात करे, तो एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी साल के 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते है। जिसमे सिर्फ 12 करोड़ रुपए तो उन्हे मात्र आईपीएल से ही मिलता है। इसके अलावा धोनी बहुत से बड़े बड़े ब्रांड्स से भी जुड़े है। और वह अपनी खुद की कंपनी सेवन भी चलाते है।
धोनी में साक्षी से साल 2010 में शादी की थी। साक्षी सिंह रावत उत्तराखंड से रिश्ता रखती है। और उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम जीवा है। साक्षी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव देखी जाती है। साक्षी भी एक कंपनी के निदेशक पद पर थी। जिसमे उनकी 25% से ज्यादा सैलरी थी। और रिपोर्ट्स के मुताबिक अब साक्षी एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी खोलने जा रही है।
एमएस धोनी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका पुश्तैनी गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लामगरा प्रखंड में है। उनके पिता पान सिंह उत्तराखंड से रांची चले गए थे और मेकॉन में जूनियर प्रबंधन पदों पर रहे। धोनी की एक बहन और एक भाई है जिनका नाम जयंती गुप्ता और नरेंद्र सिंह धोनी है। अत्यधिक दबाव में भी धोनी कभी अपना आपा नहीं खोते हैं और यही कारण है कि उनके फैंस उन्हें ‘कैप्टन कूल’ कहते हैं।
अगर धोनी के कैरियर को देखे तो इन्होंने 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। जहां इन्होंने टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक की बदौलत 4876 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने वनडे मैच में 73 अर्धशतक और 10 शतक जड़े है। जिसकी बदौलत इन्होने कुल 10773 रन कायम किए हैं। वहीं अगर टी20 मुकाबलों की बात करे तो इन्होने कुल 1617 रनो की साझेदारी की। धोनी ने वनडे में ट्रेविस डॉलिन का विकेट हासिल किया है। जो उनका इकलौता इंटरनेशनल विकेट है।