100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले, तिहरा शतक भी बनाया, अब 13 साल बाद मिला टीम इंडिया में मौका !

दोस्तों जैसा की आप जानते है, की आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए निकलना है। लेकिन इसके पहले भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में एक बड़ा झटका लग चुका है। टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो हुए जिसके चलते उन्हे साउथ अफ्रीका के दौरे वाली टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा।

दरअसल दोस्तो मुंबई में हुए प्रैक्टिस मैच में दौरान रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण वह काफी तकलीफ में है। और इसी वजह से उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। हालाकि रोहित के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने एक अन्य खिलाड़ी को मौका दिया है। और ये वो खिलाड़ी जो 100 फर्स्ट क्लास मैचों में शिरकत कर चुका है।

जिसके बल्ले से तिहरा शतक भी निकला है। और ये खिलाड़ी प्रियांक पांचाल है। प्रियांक पांचाल पिछले लगभग 13 सालो से घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है। और उन्हे अपनी मेहनत का फल अब मिला है। बता दे, की प्रियांक पांचाल 31 साल के है। और ये गुजरात रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान भी है। पिछले कई सालो से प्रियांक घरेलू क्रिकेट में अपना प्रदर्शन करते आ रहे है, और अपने बल्लेबाजी से कई लोगो को इन्होंने प्रभावित किया है।

हाल ही में प्रियांक को साउथ अफ्रीका के दौरे में इंडिया ए टीम का कप्तान बनाकर भेजा गया था। जहां उन्होंने खतरनाक प्रदर्शन भी दिखाया। और इसी वजह से अब भारतीय टीम में उन्हे जगह भी मिल चुकी है। बता दे, की प्रियांक पांचाल साल 2016 और 2017 में रणजी ट्रॉफी के चलते सुर्खियों में भी छाए थे। क्योंकि इस दौरान उन्होंने 17 परियों में 1310 रनो का पहाड़ खड़ा किया था।

और पांचाल के ही वजह से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी भी हासिल की है। वहीं अगर फाइनल की बात करे, तो गुजरात में मुंबई जैसी खतरनाक टीम को फाइनल में हराया था। और इसी सीजन में प्रियांक पांचाल ने पंजाब के खिलाफ तिहरा शतक भी निकाला था। और इसी के साथ प्रियांक तिहरा शतक लगाने वाले गुजरात के पहले खिलाड़ी बन चुके है।

रणजी ट्रॉफी के साल 2017 और 2018 सीजन में भी पांचाल गुजरात के टॉप रन स्कोरर रहे। इस बल्लेबाज ने महज 7 मैचों में 542 रन ठोके और अगले सीजन में पांचाल ने 898 रन ठोके। लेकिन इसके बाद पांचाल का बल्ला उनसे रूठ गया और वो साल 2019 और 2020 रणजी सीजन में 29 की औसत से 457 रन ही बना पाए। पांचाल लंबे समय से रन बना रहे थे लेकिन उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला।

हालांकि जैसे ही राहुल द्रविड़ ने हेड कोच की कुर्सी संभाली पांचाल अचानक से सुर्खियों में आ गए। पहले उन्हें इंडिया ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर भेजा गया और अब वो टीम इंडिया में जगह पा चुके हैं। बता दे, की प्रियांक पांचाल ने 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 7011 रनो की शानदार पारियां खेली है।

जिसमे उन्होंने 24 शतक और 25 अर्धशतक भी लगाए है। वही लिस्ट ए क्रिकेट में भी प्रियांक पांचाल ने 75 मैचों में 40 के ऊपर के औसत से 2854 रनो का आंकड़ा पार किया है। और दोस्तो इसी रिकॉर्ड को देखते हुए, प्रियांक पांचाल को भारतीय टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका दौरे की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अब हमे देखना ये है, को प्रियांक साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम को अपना किस तरह से योगदान देगे। और कैसा प्रदर्शन करते है।