रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों जाएंगे साउथ अफ्रीका, लेकिन साथ में खेलेंगे नही, जानिए वजह

दोस्तों इस समय हमारी भारतीय टीम को देखने में ऐसा लग रहा है, जैसे हमारी भारतीय टीम को किसी की नजर लग गई हो। एक के बाद एक भारतीय टीम के लिए मुसीबत सामने आ रही है। पहले टीम में इतने कुछ बदलाव और अब खिलाड़ियों को परेशानियां आने लगी है। जैसा की दोस्तो आप जानते है। की विराट को वनडे कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को इस सीरीज का कप्तान बनाया गया है।

दोस्तो अब रोहित या विराट के बीच का विवाद कहे, या संयोग लेकिन सच बात तो ये है, की दोनो में से कोई भी खिलाड़ी हमे एक साथ खेलते हुए नजर नही आयेंगे। बता दे, की दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भारत को 16 दिसंबर को रवाना होना है। जहां पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद वनडे सीरीज खेलनी है। और हाल ही में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया था।

लेकिन अब रोहित शर्मा को चोट लगने के कारण वे टेस्ट टीम से बाहर हो गए है। और वही विराट को लेकर ये चर्चाएं की जा रही है, की विराट ने वनडे सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया है। बता दे, की भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होना है। और इस टेस्ट सीरीज में विराट कप्तानी करते नजर आयेगे। वहीं वनडे सीरीज की शुरवात 19 फरवरी 2022 से होगी।

और बीसीसीआई ने भारत की वनडे टीम के कप्तान का चयन पहले ही कर दिया था। विराट को हटाकर इस सीरीज का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। लेकिन अभी वनडे टीम का चयन होना बाकी है। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया है।

इसमें खबर दी गई है, की विराट ने खुद को अनुपलब्ध बताया। और अगर ऐसा सच में हुआ, तो भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे में वनडे सीरीज के चलते विराट के बिना ही खेलती हुई नजर आएगी। मतलब साफ है, की दर्शको को विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक साथ खेलते हुए देखने का सपना अभी भी अधूरा ही रहेगा।

हालाकि क्रिकेट के फैंस को ये पता है, की रोहित शर्मा अब तक भारत से 10 वनडे मैचों की कप्तानी कर चुके है। और उनकी ही कप्तानी में भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी भी हासिल की थी। लेकिन रोहित में उन्ही मैचों में भारत की कप्तानी की, जब विराट अपने किसी कारण के चलते टीम से बाहर हुए है।

खैर दोस्तो अब हमे देखना ये है, की क्या दक्षिण अफ्रीका के दौरे में हमे विराट और रोहित शर्मा एक साथ खेलते दिखेंगे। क्या विराट वनडे सीरीज में वापिस आयेगे।