रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर, उनकी जगह प्रियांक पांचाल हुए टीम में शामिल !

दोस्तों जैसा की आप जानते है। की भारत को कुछ हो दिन में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए रवाना होना है। जहां भारत को 3 मैचों की वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इसके पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल आन पड़ी है। दरअसल दोस्तो भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में चोट लगने के कारण रोहित शर्मा घायल हो गए हैं।

और बीसीसीआई ने रोहित का मैच से बाहर होने की पुष्टि भी कर दी है। बीसीसीआई के खबरों के मुताबिक रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। और अब वो 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने की हालत में नहीं है। बता दे, की रोहित शर्मा बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए थे।

और इस दौरान उनके बाएं पैर की हेमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव आया है। और अब रोहित की जगह इस टेस्ट टीम के लिए प्रियांक पांचाल को शामिल किया जा चुका है। जिन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था। बता दे, की हाल ही में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान घोषित किया गया था। लेकिन अब सवाल ये है, की जब रोहित शर्मा इतने चोट के बाद मैच में शामिल नही होगे, तो उनकी जगह उपकप्तानी का दावेदार कौन होगा।

बता दे, की रोहित शर्मा की इस चोट के पहले उनकी हाथ में भी चोट लगी थी। बता दे, की रोहित पिछले एक हफ्ते से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बल्लेबाजी की तैयारी कर रहे थे। प्रैक्टिस पिच साउथ अफ्रीका जैसे हालात में ही बनाई गई थी। जहां पर थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघव उछाल भरी गेंदों से रोहित की जमकर तैयारी करवा रहे थे।

इस दौरान रघु की एक गेंद रोहित के हाथ में आकर लगी। हालाकि ये चोट इतनी गहरी नही थी। और उन्होंने अपनी तैयारी लगातार जारी रखी। लेकिन इस दौरान उनके हैमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव आ गया। और अब रोहित शर्मा के बाहर होने का मतलब ये है, की साउथ अफ्रीका के साथ इस टेस्ट मैच में ओपनिंग करने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल देखने को मिलेगे।

बता दे, की इस समय रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक है। और उनकी ऐसी हालत होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। बता दे, की इस साल रोहित ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 906 टेस्ट रन बनाए है। और वहीं इंग्लैंड में भी रोहित में बतौर ओपनर खुद को काफी मजबूत तरीके से साबित किया।

हालाकि रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। क्योंकि रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 4 टेस्ट मैच ही खेले है। जिसमे उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 15.37 का रहा। बता दे, की साउथ अफ्रीका के सामने रोहित कभी अर्धशतक भी नहीं लगा पाए। लेकिन इस बार रोहित के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ खुद को साबित करने का अच्छा मौका था।

लेकिन उनकी चोट के चलते उनसे ये मौका दूर हों गया। और रोहित इस सीरीज से ही बाहर हो गए। खैर दोस्तो अब रोहित शर्मा की जगह इस मैच में प्रियांक पांचाल शामिल होगे। जो की काफी बेहतरीन खिलाड़ी है।

बता दे, की प्रियांक पांचाल गुजरात के ओपनर खिलाड़ी है। और इतना ही नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर प्रियांक बतौर कप्तान भारतीय टीम ए की तरफ से साउथ अफ्रीका भी जा चुके है।

उन्हे अब एक बार फिर रोहित की चोट के चलते कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। हालाकि दोस्तो प्रियांक पांचाल फिलहाल साउथ अफ्रीका में ही है। और उन्होंने हाल ही में यहां के एक मुकाबले में 96 रनो की बड़ी पारी को भी अंजाम दिया है। बता दे, की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ए की तरफ से प्रियांक पांचाल ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

और बड़े बड़े रनो की पारियां खेली, जिसके चलते अब उन्हें रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। बता दे, की पांचाल घरेलू क्रिकेट में गुजरात की तरफ से खेलते है। और इन्होने अब तक 100 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए है। और इन्होने 45.52 की औसत से लगभग 7011 रन अपने नाम किए है। और अब तक का इनका सबसे बड़ा स्कोर 314 का रहा है।

बता दे, की प्रियांक पांचाल फिलहाल 31 साल के है। और उन्होने अब तक 24 शतक और 25 अर्धशतक अपने नाम कर चुके है। खैर दोस्तो हमे देखने ये है, की रोहित की गैरमौजूदगी में प्रियांक पांचाल दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे में भारतीय टीम के साथ मिलकर किस तरह का प्रदर्शन करते है।

और टीम इंडिया का किस तरह से साथ निभाते है। दोस्तो प्रियांक पांचाल से यही उम्मीद की जा रही है। की वे रोहित की जगह बेहतरीन प्रदर्शन करे। और सभी को काफी प्रभावित करे।