साक्षी ने बताया कब हुई थी धोनी से पहली मुलाकात, तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात

दोस्तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम में रहकर काफी बड़े बड़े रिकॉर्ड हासिल किए। और टीमों वालो को काफी हैरान भी किया। लेकिन जब भारतीय टीम को कप्तान एमएस धोनी ने 4 जुलाई 2010 में साक्षी रावत से शादी की उस समय सभी लोगो की चौका दिया था।

हालाकि इनकी शादी के इतने सालो बाद भी ये आज तक किसी को पता नहीं, की दोनो की मुलाकात कब और कैसे हुई। और इसी बीच अब साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी से अपने पहली मुलाकात की फोटो शेयर कर जानकारी पेश की है।

बता दे, की धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा एक शादी समारोह में गए थे। और इसी शादी की एक फोटो साक्षी मेनापमे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी। और इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने बताया, की 14 साल पहले दोनो दिसंबर में हो पहली बार मिले थे।

इसका मतलब ये है, की साल 2007 में धोनी और साक्षी पहली बार मिले थे। और इसके बाद लगभग ढाई साल बाद दोनो ने 2010 में शादी कर ली।

इसी पोस्ट में साक्षी ने अपने पोस्ट में लिखा, की 14 साल पुरानी मुलाकात को चीयर्स #december #jabwemet। और साक्षी की इस पोस्ट में कई बड़े बड़े कलाकारों ने कॉमेंट किया है। पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी ने कॉमेंट करते हुए बताया, की दोनो कितने शानदार कपल है।

इसके अलावा रोबिन उथप्पा की पत्नी शीतला ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए है। और इस फोटो को सबसे ज्यादा धोनी के फैंस में ही पसंद और कमेंट किया है।

गौरतलब है कि 2007 सितंबर अक्टूबर में ही भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उस टीम के कप्तान थे एमएस धोनी। यानी इस उपलब्धि के करीब दो महीनों बाद धोनी की साक्षी से मुलाकात हुई थी।

दोस्तो धोनी के ऊपर बनी एक मूवी एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के अनुसार दोनो की मुलाकात पहली बार किसी होटल में हुई थी। धोनी वहा रुके थे, और साक्षी वहां के स्टाफ मैनेजमेंट की इंटर्न थी।

लेकिन इस फिल्म में दिखाए गए इस सीन को सच माने तो ये बात साल 2007 दिसंबर का है। जब धोनी और साक्षी पहली बार एक दूसरे से मिले थे ।