विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की, एक महीने की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश !

दोस्तों बॉलीवुड और क्रिकेट के अनोखे रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाया भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी विराट और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा ने जो की दुनिया भर की सबसे खूबसूरत और प्यारी जोड़ी मानी जाती हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड के इस रिश्ते ने बहुत अच्छे तरीके से निभाया है।

और अब इनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका भी है। विराट और अनुष्का के बीच कितना गहरा प्यार है, यह उनके फैंस को उनके सोशल मीडिया के पोस्ट के द्वारा ही पता चलता रहता है। विराट और अनुष्का जब दोनो कही जाते है। तो लोग इन्हें देखने के लिए पागल हो जाते हैं। और ऐसे में इस कपल को सुरक्षा की काफी भरी मात्रा में जरूरत होती है।

और इसी सुरक्षा के लिए इन दोनो ने जिस बॉडीगार्ड को रखा है, उसकी सैलरी एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला। विराट और अनुष्का ने प्रकाश सिंह/ सोनू नाम के एक बॉडीगार्ड को अपनी सुरक्षा के लिए तैनात किया है। जो ज्यादातर जगहों पर इन दोनो के साथ ही जाता है। और खबरों के मुताबिक दोनो अपनी सुरक्षा के लिए इस बॉडीगार्ड को काफी मोटी रकम अदा करते है।


डीएनए की रिपोर्ट में बताया गया कि अनुष्‍का शर्मा सालाना सोनू को 1.2 करोड़ रुपए यानी 10 लाख रुपए महीना वेतन देती हैं। पता हो कि सोनू कई सालों से अनुष्‍का शर्मा के साथ हैं। 2017 में अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी हो गई। सोनू फिर विराट कोहली को भी सुरक्षा देने लगे जबकि भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान की अपनी सुरक्षा के लिए अलग लोग हैं।

यह बात साफ है कि सोनू विराट और अनुष्‍का के लिए घर के एक सदस्‍य की तरह हैं। जब अनुष्‍का शर्मा गर्भवती थीं तब भी देखने को मिला था कि सोनू ने पीपीई किट पहनकर हर दम उनका साथ दिया। दोस्तो फिलहाल विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे के तैयारी में लगे हुए है। जहां 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसमे वह हमे भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आयेगे।

फिर बाद में 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी, जिसमे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टीम मैच खेलेगी। क्योंकि हाल ही में बीसीसीआई ने रोहित को वनडे का नया कप्तान घोषित किया है। जो इस मैच में विराट की जगह खेलते हुए दिखेंगे। हालाकि इस बात पर काफी विवाद हो रहा है, की अचानक से विराट को वनडे कप्तानी से क्यों हटाया गया।

और इस बात पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, की विराट से बोर्ड में टी20 की कप्तानी छोड़ने मना किया था। लेकिन वह नही माने। फिर सीमित ओवरों दो अलग कप्तान सही नही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीमित ओवर का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है।