‘विराट का फोन हैं बंद, कप्तानी छीनने की वजह भी नहीं बता रही BCCI’, कोहली के बचपन के कोच का बड़ा बयान !

दोस्तों फिलहाल अगर देखा जाए, तो इस समय क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम मानी जानी वाली भारतीय टीम में इन दिनो रोज कुछ न कुछ बदलाव देखने मिलते है। जहां पहले विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ी, वहीं बाद में उन्हें वनडे की कप्तानी से बीसीसीआई ने हटा दिया। और दोनो ही फॉर्मेट की कप्तानी अब रोहित शर्मा के कंधो पर है।

और टीम के इन सभी फैसलों से न सिर्फ फैंस बल्कि खुद टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी काफी परेशान है। और इस बीच विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने खेलीनीति पॉडकास्ट में बताया, की मैने अभी तक विराट से किसी बारे में बात नही की। क्योंकि किसी कारणवश उनका फोन बंद आ रहा है। लेकिन मेरा मानना है, की विराट ने अपने मन से ही टी20 कप्तानी छोड़ दी है।

इसके चलते सेलेक्टर्स को उन्हे इसी समय साफतौर पर कह देना चाहिए। की कोहली व्हाइट बॉल के फॉर्मेट से इस्तीफा दे दे। या फिर उन्हे किसी फॉर्मेट से हटाना ही नहीं चाहिए था। दोस्तो अभी कुछ ही समय पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया था, की उन्होंने विराट कोहली से टी20 कप्तानी छोड़ने मना किया था।

और इस पर राजकुमार शर्मा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, की मैने हाल ही में सौरव गांगुली का बयान पढ़ा। उन्होंने वर्ल्ड कप के पहले ही कोहली से टी20 कप्तानी छोड़ने से मना किया था। लेकिन उनका ये बयान मेरे लिए काफी हैरान कर देने वाला था। क्योंकि आसपास को बात सुनाई आ रही थी, वे बिल्कुल अलग है।

56 साल के राजकुमार शर्मा ने बताया, की कोहली को वनडे कप्तानी से क्यों हटाया गया। इस बात पर अभी तक सिलेक्शन कमेटी ने एक भी उचित कारण पेश नही किया है। हम नही जानते उनका मैनेजमेंट क्या है।

राजकुमार शर्मा बोले की बीसीसीआई या सेलेक्टर्स क्या चाहते है, अब तक उन्होंने कोई कारण नहीं बताया है। यहां कोई पारदर्शिता नहीं है।

यह क्यों हुआ, ये न समझ आने वाली बात हुई। क्योंकि विराट अब तक वनडे कप्तानों में से सबसे सफल कप्तान रहे है। बताते चले, की दक्षिण अफ्रीका के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय टीम की 18 सदस्यों वाली टीम तैयार कर दी है। और उसका एलान भी हो चुका है।

और इसी दौरान बोर्ड में अहम फैसला लेते हुए विराट को वनडे कप्तानी से भी हटाया। और अब उनकी जगह रोहित को वनडे और टी20 की कप्तानी सौंपी गई है। और इसी के साथ रोहित को हो टेस्ट टीम का उपकप्तान भी घोषित किया गया है।