दोस्तों जैसा की आप जानते है, की बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया है। और वनडे और टी20 की कप्तानी अब रोहित शर्मा संभालेंगे। हालाकि इस दौरान दोनो के बीच काफी लंबे समय से कहासुनी की खबरे भी आती रही। और इसी बीच एक समय ऐसा भी आया था, जब खबरे आई थी, की विराट ने रोहित को उपकप्तानी से हटाने की बात की थी।
हालाकि जब विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ी थी, तब यह माना जा रहा था, की वनडे कप्तानी भी अब ज्यादा दिनों तक उनके पास नही रहेगी। क्योंकि लगातार भारतीय टीम का लंबे खेलो में हारना अब नए कप्तान की मांग कर रहा था। और हाल ही में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका के दौरे के थोड़े पहले बीसीसीआई ने विराट से उनकी वनडे कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा के हाथो में सौप दी।
और इस बात की पुष्टि खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दो दिन पहले ही की है। सौरव गांगुली के अनुसार विराट से टी20 ना छोड़ने का फैसला किया गया था। लेकिन वो ये बात नही मान रहे थे। और कप्तानी से दूर हो गए। जिसके बाद सेलेक्टर्स ने फैसला लेते हुए, सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक ही कप्तान रखने का फैसला किया।
और इसी के चलते उन्होंने टी20 और वनडे का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया। हालाकि रोहित और विराट के बीच पिछले कुछ समय से अनबन की खबरे सुनने में आ रही थी। और वही कुछ महीने तक ये सामने आया था, की विराट कोहली, बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 की उपकप्तानी से हटाने की मांग भी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट ने रोहित शर्मा की उम्र को ज्यादा बताते हुए, ये मांग सामने पेश की, की रोहित की जगह केएल राहुल या ऋषभ पंत में से किसी एक को वनडे या टी20 की उपकप्तानी सौप दी जाए। लेकिन विराट की यह बात बोर्ड को बिलकुल अच्छी नहीं लगी। बोर्ड के सदस्यों ने इस मांग ठुकरा दिया।
बता दे, की रोहित में बतौर कप्तान आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल खिताब जिताए है। और रोहित की ही कप्तानी के चलते भारत ने एशिया कप में भी जीत हासिल की। सेलेक्टर्स और बोर्ड को विराट के इस प्रस्ताव से काफी नाराजगी भी हुई थी। बोर्ड को यह विराट का यह प्रस्ताव असल उत्तराधिकारी न चाहने वाला लगा।
बतौर वनडे और टी-20 कप्तान विराट कोहली ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है और अहम मुकाबलों में विराट कोहली के गलत निर्णयों से टीम इंडिया को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। उस वक्त बोर्ड के कई लोगों का मानना था कि रोहित शर्मा टीम को एक बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं जो आज फैसले के रूप में हमारे सामने है। बता दे, की विराट और रोहित के बिक अनबन की खबरे पिछले काफी समय से सुनने में आती रहती है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच भी हमे विराट और रोहित के बीच झगड़ा देखने को मिला था।
जब रोहित को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में शामिल नहीं किया था। और काफी लंबे समय तक बोर्ड ने इस फैसले को साफ नही किया था। तब कप्तान विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर आकर ये बयान दिया था, की उन्हे रोहित की चोट और सिलेक्शन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। और विराट का यह बयान उस समय काफी विवादो के बीच घिरा था। लेकिन अब रोहित शर्मा को विराट की जगह वनडे और टी20 कप्तानी सौंपी जा चुकी है।
और अब रोहित के सामने 2023 का वर्ल्ड कप भी है। लेकिन रोहित को उसके पहले खतरनाक खिलाड़ियों की एक टीम तैयार करने की जरूरत है। बीसीसीआई में भारत की पिछली हार को बहुत गंभीरता से लिया जिसके चलते उन्होंने कप्तानी रोहित शर्मा के कंधो पर सौंपी। अब नए कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान वनडे और टी20 के दो बड़े टूर्नामेंट्स आने वाले है। और इसके लिए अब भारतीय फैंस को भारतीए टीम से बेहद उम्मीदें भी है।