दोस्तों जैसा की आप सभी इस बात से वाकिफ हो चुके है। की बीसीसीआई में विराट से उनकी वनडे कप्तानी छीन ली है। और जब से बीसीसीआई में ऐसा किया है। तब से मानो भारतीय क्रिकेट में तूफान सा आ गया है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा।
और इसी तूफान के बीच कई बड़े बड़े खिलाड़ी अपनी अपनी रह सामने पेश कर रहे है। जहां एक तरफ ये बयानों का सिलसिला चल रहा है। और कोहली से कप्तानी छीनी। वही दूसरी तरफ रोहित के कंधो पर अब दोहरी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। क्योंकि अब रोहित को न सिर्फ टी20 की कप्तानी बल्कि वनडे की कप्तानी भी संभालनी है। और वहीं साउथ अफ्रीका के दौरे पर उन्हे टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
हालाकि पहले उपकप्तानी को जिम्मेदारी अर्जिक्य रहाणे के कंधो पर थी। लेकिन अब ये जिम्मेदारी भी रोहित के पास पहुंच गई है। और इसी बीच एक खबर सामने आई है। की विराट कोहली साउथ अफ्रीका जाने वाले सभी खिलाड़ियों से अभी तक मुंबई में एक साथ नहीं जुड़े हैं। और इस दौरान उन्होंने मुंबई में होने वाले पहले अभ्यास को भी छोड़ दिया।
जिसके बाद अब ये सवाल उठ रहे है, की क्या विराट वनडे कप्तानी छीने जाने की बात से अभी तक नाराज़ है। जिसकी वजह से वह भारतीय टीम से दूरियां बढ़ाने लगे है। वहीं अगर साउथ अफ्रीका के दौरे में जाने की बात करे, तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित हो चुके है।
ये सभी खिलाड़ी एक साथ 12 दिसंबर को मुंबई पहुंचे थे। और उन्हे 3 दिनो के क्वारेंटाइन भी करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी खिलाड़ी 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगे। जहां उन्हें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर को होगा।
ऐसे में विराट कोहली का मुंबई में अपने खिलाड़ियों के साथ ना मिलना अच्छी खबर नही मानी जा रही। इनसाइड रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, की विराट को साफतौर पर बताया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह कैंप में शामिल नही हुए है। लेकिन हम उम्मीद करते है, की वह जल्द ही शामिल हो जायेगे।
इसके अलावा ये खबरे भी आ रही है, की वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों और चयनकर्ताओं ने विराट से फोन ले द्वारा संपर्क करने की कोशिश भी की। लेकिन विराट का दिन लगातार बंद आ रहा है। खैर हमे देखना है, की विराट वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर कब तक नाराज़ रहते हैं। और साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने के लिए विराट का फैसला होता है?