युवराज सिंह के बर्थडे पर आई विराट को श्रीलंका की याद, बताया- सुबह 3 बजे युवी को उठाकर.. !

दोस्तो जब भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के दौरान वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इसके 4 साल बाद भारत ने अपने ही घर में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था। और इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। लेकिन दोनो वर्ल्ड कप में जीत के प्रमुख हकदार ऑलराउंडर युवराज सिंह को माना जाता है।

और साल 2011 में तो युवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। दोस्तो आज का दिन युवी के फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज युवराज सिंह का जन्मदिन है। और इसलिए युवी को पूरी क्रिकेट दुनिया जन्मदिन की बधाई दे रहा है। और इस काम में विराट कोहली भी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने भी युवी को ढेर सारी बधाई दी। उनके शुभकामनाएं देने का अंदाज थोड़ा अलग तरीके का था।

कोहली ने युवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए, एक पुराना किस्सा शेयर किया। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी के जरिए एक वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने युवी को न सिर्फ जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि वो किस्सा भी बताया। इस वीडियो के जरिए कोहली ने बताया, की जब वो भारतीय टीम में शुरुवात में शामिल हुए थे। तो किस तरह से युवी ने उन्हे सहज किया था। और इनके शौक भी काफी हद तक मिलते जुलते रहते है। कोहली में बताया, की मैं अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल कर आया था। उन्होंने शानदार तरीके से मेरा स्वागत किया। मुझे सहज किया। और वह मेरे साथ मस्ती मजाक करने लगे। हम दोनो ही पंजाबी है। और हमे पंजाबी गाने भी बेहद पसंद है। अच्छे कपड़े, अच्छे जूते पहनना हमे काफी अच्छा लगता है।

और ये सभी आदते कई सालो तक हमारे साथ रही। हम दोनो साथ में बाहर जाते थे, और एक साथ शॉपिंग करते थे। क्योंकि हमारी पसंद लगभग एक जैसी ही है। और फिर आगे कोहली ने श्रीलंका दौरे का का एक किस्सा साझा किया। जब युवी उन्हे सुबह 3 बजे साइकिल चलाने को कहा करते थे। कोहली में बताया, की हम उस समय डोंबुला में थे। मैच के पहले कुछ दिनो का हाफ था। सुबह का 3 साढ़े 3 का समय था। उन्होंने कहा, की हम साइकिल चलाकर कोलंबो जायेगे। मुझे आज भी याद है, की हम हंसते हंसते जमीन में गिर गए थे। हमारा मैच दो दिन बाद था। इसके बाद कोहली ने युवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, की जन्मदिन मुबारक हो युवी पाजी। आपको खूब शांति, खुशी और समृद्धि प्राप्त हो। और इसके साथ ही बहुत सारा प्यार भी मिले। आपको मेरी शुभकामनाएं।

बता दे, की युवी ने भारतीय टीम में साल 2000 में पहला कदम रखा था। उन्होंने अपना पहला वनडे मैच तीन अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ खेल था। भारत के लिए उन्होंने कुल 304 वनडे मैच खेले और 8701 रन बनाए।

जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। युवराज ने अपना टेस्ट डेब्यू मोहाली में अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वह टेस्ट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। अपने करियर में युवराज ने 40 टेस्ट मैच खेले और 1900 रन बनाए।

इसमें तीन शतक के अलावा 11 अर्धशतक शामिल हैं। युवराज ने अपनी गेंदों से भी टीम की जीतों में अहम रोल निभाया। वनडे में उनके नाम 111 विकेट हैं और वहीं टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किए है।

युवी को सबसे ज्यादा याद उस मैच के लिए किया जाता है, जब उन्होंने 6 बोलों में 6 शानदार छक्के लगाए थे। दरअसल ये बात साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप की है। जहां इंग्लैंड के खिलाफ युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 धमाकेदार छक्के मारे थे।

और अगर उनके टी20 कैरियर को देखे तो युवी ने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 58 मैच खेले। और इस दौरान उन्होंने 1177 रन हासिल किए। जिसमे 8 अर्धशतक शामिल है। और इसी फॉर्मेट में युवी के नाम 28 विकेट भी है।